Latest NewsNew Microsoft Windows 11: कब होगा रिलीज, किन्हें मिलेगा फ्री अपग्रेड का मौका, जाने नया फीचर

New Microsoft Windows 11: कब होगा रिलीज, किन्हें मिलेगा फ्री अपग्रेड का मौका, जाने नया फीचर

Microsoft Windows 10 के उपयोगकर्ता को नया विंडोज  free update  मिलेगा। न्यू अपडेट यह है कि  इस साल के अंत तक सभी कंप्यूटर  विंडोज 11 के साथ ही लॉन्च होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले  कई मीडिया की लिक खबरों में  यह दावा किया गया है कि 8.1 विंडो user को  free में मिलेगा।

माइक्रोसॉफ्ट विंडो 11 के नए एक्सपीरियंस के लिए यूजर को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे की खबरें आ रही है कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 के यूजर को  नया विंडो मुफ्त मिलेगा। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ले Windows 10 को जुलाई 2015 में लांच किया था। पिछले 6 साल के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने  Windows11 को  जून 2021 में कंपनी ने लॉन्च किया है। आइए जानें Windows 11 के नए फीचर के बारे में।

क्या खास है Windows 11 में
Windows 11 को माइक्रोसॉफ्ट ने नेक्स्ट जेनरेशन विंडोज बताया है। अपने नए फीचर की खूबियों से लैस विंडोज 11 में सबसे पहली खास बात यह है कि इस बार  स्टार्ट बटन के मीनू के स्थान को बदला गया है। अभी तक माइक्रोसॉफ्ट के विंडो में स्टार्ट मेनू लेफ्ट साइड  मिलता था पर Windows 11 में आपको सेंटर में स्टार्ट मीनू मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next? 5G Mobile जानिए इसके फीचर्स

मुकाबले को तैयार है विंडोज 11

windows 11 release date
Release Date of Windows 11 in India | Source: Introducing Windows 11

जी हां दोस्तों Windows 11 का लुक काफी हद तक Chrome OS और macOS से मिलता जुलता है। इसलिए माना जा रहा है कि इनका सीधा मुकाबला इन दो ऑपरेटिंग सिस्टम विंडो से है।  दोस्तों अब बात को आगे बढ़ाते हैं और जो आपके मन में विंडो 11 को लेकर काफी सवाल उठाए होंगे तो आपकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए आइएइस आर्टिकल में जाने की  जैसे कि Windows 11 का अपडेट कब आएगा, कौन-कौन से विंडोज का इसका अपडेट फ्री में मिलेगा आइए इन सब प्रश्नों से रूबरू हुआ जाए।

Windows 11 के फीचर्स

 आइए जानिए विंडोज 11 के नए फीचर के बारे में- जानिए नए फीचर के बारे में नए विंडो Windows 11को खास बनाने और नया लुक देने के लिए  इसके  डिजाइन, इंटरफेस और स्टार्ट मीनू को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में विंडोज स्टार्ट साउंड को भी नए बदलाव के साथ पेश किया गया है।  अब आपको  Windows 11 के साथ वेलकम स्क्रीन के साथ Hi Cortana और लाइव टाइटल भी आपको नए विंडोज में देखने को नहीं मिलेगा। जैसा कि बताया गया कि  Windows 11 की डिजाइन के साथ माइक्रोसॉफ्ट की प्लानिंग macOS और Chrome OS को  कड़ी टक्कर देने की है। इसी वजह से माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही इसे लांच करने वाला है माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि विंडोज 11 इस साल के अंत तक नए कंप्यूटरों और गैजेट्स में उपलब्ध होने लगेगा। वहीं उन्होंने बताया कि विंडोज 10 के यूजर को अपने सिस्टम में विंडोज 11 अपडेट  फ्री में मिलेगा। 

मल्टीटास्किंग एक्सपेरियंस

आज के समय मल्टीटास्किंग कंप्यूटर पर काम करने का समय है इस बात को ध्यान में रखते हुए यूजर  मल्टीटास्किंग  एक्सपीरियंस शो  मजेदार बनाने के लिए कई नए बदलाव किए गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे Snap Layouts नाम एक नया बदलाव किया गया है जिसमें अब आप मैक्सिमाइज बटन की सहायता  से एक साथ चार स्क्रीन को एक्टिव करके विंडो को इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि मल्टीपल विंडोज पर वर्क करने का अनुभव बिल्कुल macOS  के तरह आपको मिलेगा। आइए जाने Windows 11 के नए फीचर्स के बारे में।

माइक्रोसॉफ्ट का डायरेक्ट सपोर्ट

अब आप चिंता मुक्त हो जाइए क्योंकि Windows 11 के साथ  में आपको माइक्रोसॉफ्ट का डायरेक्ट सपोर्ट कनेक्टिविटी मिल रही है।  माइक्रोसॉफ्ट की टीम से आप  सीधे तौर पर फ्री में वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सहायता ले सकते हैं। यह सुविधा बिल्कुल फ्री आफ कॉस्ट मिलेगी। 

विजेट

न्यूज, फोटो, वेदर आदि की जानकारी कुछ पलों में अपने स्क्रीन पर हासिल कर सकते हैं इसके लिए नए विंडोज के साथ Microsoft Edge और मल्टीपल विजेट का भी सपोर्ट मिलेगा।

इसका लुक भी मैकओएस की तरह है।

गेमिंग

गेमिंग यूजर को Windows11 के माध्यम से नया अनुभव देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ले कई नए फीचर लाए हैं।   इसमें आपको Xbox Game गेम का डिस्कवर मिलेगा और एक्सबॉक्स गेम पर 100 से अधिक हाई क्वॉलिटी गेम का एक्सेस मिलेगा, परंतु यह सही मुफ्तनहीं इसके लिए आपको पेट मेंबरशिप लेनी होगी।

आइए  एक नजर डालें नई और खास बदलाव के बारे में  
पहली बार बदली स्टार्ट मीनू की प्लेसमेंट नए Windows 11 के फीचर्स  के साथ आपको एक फ्रेश स्टार्ट मीनू मिलेगा जिसमें नया साउंड समेत नया इंटरफेस भी दिया गया है। विंडोज के कॉर्नर की डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए iPadOS  से मिलती जुलती है।नए बदलाव में सबसे खास है स्टार्ट मीनू को अब सेंटर में जगह दी गई है। 1996 के बाद यह पहला अवसर  है जब स्टार्ट मीनू लेफ्ट की जगह सेंटर में रखा गया है। विंडो 11 एप की प्लेसमेंट  macOS और Chrome OS  जैसे ही दिखती है नई बात यह है कि आप इस प्लेसमेंट को अपने तरीके से बदल भी सकते हैं। वही स्टार्ट मीनू में अब आप लाइव टाइटल नहीं देख सकते हैं, इसे हटा दिए  गया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 कब रिलीज होगी?

माइक्रोसॉफ्ट Windows 11 की अधिकारी घोषणा तो कर दी है लेकिन रिलीज की सही तारीख से अभी नहीं बताई है। लेकिन उन्होंने बताया है कि इस साल के अंत तक माइक्रोसॉफ्ट विंडो 11 लॉन्च कर दी जाएगी। अनुमान लगाया जा सकता है कि नवंबर-दिसंबर 2021 महीने में विंडोज11 नए कंप्यूटर और गजट में उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि जून के आखिरी में  Windows 11 को टेस्टिंग के लिए Windows इनसाइडर मेंबर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या फ्री में मिलेगा Windows 11

माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज 10 यूजर को नया  Windows 11 मुफ्त में अपडेट के  करने को देगा।  जैसा कि आपको बताया गया किइस साल 2021 के अंत तक सभी कंप्यूटर Windows 11  के साथ  लांच होगा।

आपने जानकारी दे दे कि मीडिया खबरों में लिख रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विंडोज 8.1 के यूजर्स को इसका अपडेट फ्री में मिलेगा। Windows 7 के यूजर्स यदि विंडोज 10 का लाइसेंस खरीदते हैं तो उन्हें कुछ फीचर्स के साथ Windows 11 में अपग्रेड करने का मौका मिलेगा।

Windows 11 में वर्जन में सिस्टम अपडेट करने के लिए रिक्वायरमेंट क्या है?

  • विंडोज 11 में अपग्रेड करने के लिए कम-से-कम 1GHz या इससे अधिक फास्ट स्पीड वाले प्रोसेसर की जरूरत है।
  • 64 बिट क्षमता वाला प्रोसेसर होना चाहिए। रैम की पावर 4GB कम से कम होनी चाहिए और स्टोरेज क्षमता 64GB या इससे अधिक होनी चाहिए। डिस्प्ले की बात करें तो विंडो 11 चलिए कम से कम डिस्प्ले की साइज 9 इंच वाला होना चाहिए और रिजर्वेशन का स्तर एचडी होना चाहिए।

टेक्नोलॉजी संबंधित सभी नए अपडेट और आर्टिकल्स के लिए हमारे इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें।


आप हमसे Facebook Page , Twitter or Instagram से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

More Articles