Latest Newsहर घर तिरंगा - आजादी का अमृत महोत्सव का नारा है -...

हर घर तिरंगा – आजादी का अमृत महोत्सव का नारा है – ‘हर घर तिरंगा’

भारत इस साल 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव भारतवर्ष की सामाजिक संस्कृतिक, आर्थिक पहचान, राजनीति और संपूर्ण भारत को चित्रित करते हुए उसकी पहचान के बारे में प्रगतिशील भारत की परिभाषा को दर्शाता है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 से शुरू की गई। हमारी आजादी के सफलता की 75 वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उल्टी गिनती शुरू करना है जो 15 अगस्त 2023 को पूरे 1 वर्ष के बाद समाप्त होगी।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य क्या है?

आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी का अमृत महोत्सव

देश के प्रत्येक नागरिक बच्चों आदि के मन में देश के प्रति प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से ही आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अब यह अभियान जोर पकड़ने लगा है और इस वर्ष इसी जोश को बनाए रखने के लिए प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराने का माहौल बनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर में हर घर तिरंगा लहराएगा।

अमृत महोत्सव का अर्थ क्या है?

अमृत मतलब ‘अमर‘ और महोत्सव मतलब ‘त्यौहार‘। तो स्वतंत्रता सेनानियों की स्वाधीनता का अमृत को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाना अर्थात नए विचारों का अमृत नए संकल्पों का अमृत और आत्मनिर्भरता का संकल्प को आजादी के महापर्व के रूप में मनाया जाना आजादी का अमृत महोत्सव है।

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 3 दिनों तक हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को कहा गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा यह अपील की गई है कि हर घर तिरंगा अभियान को सरकार और जनभागीदारी द्वारा पूरी तरह सफल बनाया जाए।

इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रत्येक भारतवासी सक्रिय रूप से भाग ले और इसे जन केंद्रित आंदोलन बनाएं तथा सभी देशवासी इस कार्यक्रम का समर्थन करें। हर घर तिरंगा फहराने का उद्देश्यों को पूरा तरह से प्राप्त करने के लिए संस्कृति मंत्रालय बहुत अच्छा कार्य कर रही है। यह संयुक्त रूप से लोगों को प्रोत्साहित कर रही है तथा कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है।

हर घर तिरंगा 13-15 अगस्त 2022
हर घर तिरंगा 13-15 अगस्त 2022

सर्वोच्च प्राथमिकता हमारा राष्ट्र के प्रति बनता है। इसी के तहत सरकार ने ई मार्केटप्लेस पोर्टल पर 16 आपूर्तिकर्ताओं को सूचीबद्ध किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके पास अब तक लगभग चार करोड़ राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध हैं। डिलीवरी के लिए जीईएम पोर्टल के माध्यम से अग्रिम रूप से राष्ट्रीय ध्वज की मांग करें, ताकि आपूर्तिकर्ताओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

अग्निपथ योजना 2022 रजिस्ट्रेशन कैसे करें? – जाने ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और चयन प्रक्रिया

पहली बार नए अंदाज में मनाएगा आजादी का पर्व हिंदुस्तान

पहली बार पूरे देश अपना स्वतंत्रता दिवस कुछ अलग ही अंदाज में मनाने जा रहा है। पूरा देश और संपूर्ण देशवासी देश भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आजादी के गौरवशाली 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला है।

देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने के से 75 हफ्ता पहले 12 मार्च से ही अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और नित नए आयोजनों का खुलासा भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत देश का हर नागरिक शामिल होगा तथा हर नागरिक अपनी रूचि के हिसाब से ही अपना कार्यक्रम तय करेगा।

PM Quote
PM Quote

संस्कृति मंत्रालय सिर्फ उस में सहयोग की भूमिका निभाएगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल भुगतान उत्सव की शुरुआत की यह शुरुआत आजादी का डिजिटल महोत्सव के रूप में हुई। इसी कैंपेन के तहत देश स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई के बेहतरीन इतिहास का भी जश्न मना रहा है, जोकि अपने 75 साल में सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक और आर्थिक विकास के अपने दिलचस्प सफर को तय किया है। केंद्र राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश की सरकार एवं अन्य संगठन द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना है।

जरूर पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को क्यों मनाया जाता है?

देश भक्ति के रंग में रंगा होगा संपूर्ण हिंदुस्तान

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आजादी के अमृत महोत्सव को भारतीय प्रधानमंत्री ने 12 मार्च 2021 को शुरू की। यह दिन दांडी यात्रा दिवस है। इस दिन महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा की शुरुआत की। यहीं से आजादी के अमृत महोत्सव की भी शुरुआत करने का महत्व भारत की आजादी को 75 वर्ष पूरा होना बताया गया है। जिससे 70 सप्ताह पहले ही अमृत महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम को 15 अगस्त 2023 तक चलाया जाएगा।

हर घर तिरंगा
हर घर तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव का नारा है – ‘हर घर तिरंगा’


आप हमसे Facebook Page , Twitter or Instagram से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.


इसे भी पढ़ें:

Sarkari Exam Help 2024 को 5 स्टार दे
[Total: 0 Average: 0]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe Today

FREE STUDY MATERIALS

GK/GS PDF NOTES

SYLLABUS और EXAM PATTERN की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करें।

सरकारी नौकरी, योजना, परीक्षा की जानकारी सबसे पहले पाएं।

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Exclusive content

Latest article

More article