GK/GSTop 50+General Knowledge Objective Questions Answers in Hindi

Top 50+General Knowledge Objective Questions Answers in Hindi

Top 50+ General Knowledge Objective Questions Answers in Hindi – दोस्तों आज SarkariExamHelp आपके लिये General Knowledge Questions and Answers share कर रहे है, जो की Objective General Knowledge (वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान) से सम्बंधित है. इस PDF Ebook में 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर सहित आपको पढने को मिलेगा.

जो छात्र Competitive Exam की तैयारी कर रहे है उनके लिये “Objective General Knowledge Question Answers” बहुत ही मददगार साबित होगा. Top 50+ Objective GK in Hindi Question Answer में आपको 50 वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर सहित आपको महत्वपूर्ण जानकारी पढने को मिलेगी. यह General Knowledge Question Answers आपको SSC, BANK, RAILWAY, IAS, PCS, NDA, CDS और विभिन्न  Competitive Exam 2019-2020 के लिये पढना अत्यंत आवश्यक है.

[better-ads type=”banner” banner=”2707″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

आप इस “50 Most Important General Knowledge Questions & Answers” PDF Book को नीचे Live भी देख सकते है और  Objective General Knowledge (वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान) PDF  को Download भी कर सकते है. Objective GK in Hindi का PDF Download करने के लिये Download Objective General Questions Answers in Hindi PDF Press करे.

अवश्य पढ़ें:

Table of Contents

General Knowledge Questions and Answers in Hindi

Top 50+General Knowledge Objective Questions Answers in Hindi
Top 50+General Knowledge Objective Questions Answers in Hindi

प्रश्न: ऑक्टोपस है एक ?

क) शूलचर्मी

ख) मृदुकवची

ग) संधिपाद

घ) हेमीकॉर्डा

Show Answer
उत्तर: मृदुकवची

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस खेल प्रतियोगिता घास के मैदान पर खेली जाती है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) आस्ट्रेलियाई ओपन

ग) विम्बलडन

घ) फ्रेंच ओपन

Show Answer
उत्तर: विम्बलडन

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं सर्वाधिक व्यापक संविधान किस देश का है ?

क) कनाडा

ख) अफ्रीका

ग) ब्रिटेन

घ) भारत

Show Answer
उत्तर: भारत

प्रश्न: कंप्यूटर में उपयोग के लिए बाजार में बिकने वाले प्रोग्राम को क्या कहते हैं ?

क) सॉफ्टवेयर भाषा

ख) सॉफ्टवेयर प्रोग्राम

ग) सॉफ्टवेयर पैकेज

घ) सॉफ्टवेयर सिस्टम

Show Answer
उत्तर: सॉफ्टवेयर पैकेज

प्रश्न: द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस की लेखिका का क्या नाम है ?

क) अरुंधती रॉय

ख) किरण देसाई

ग) सराह देसाई

घ) अनिता देसाई

Show Answer
उत्तर: किरण देसाई

प्रश्न: ‘क्या आप जा रहे हैं ?’ ‘क्या’ में कौन-सा निपात है ?

क) तुलनाबोधक

ख) प्रश्रबोधक

ग) अवधारणबोधक

घ) आदरबोधक

Show Answer
उत्तर: प्रश्रबोधक

प्रश्न: बाराबती स्टेडियम कहाँ अवस्थित है ?

क) पुणे

ख) कोलकाता

ग) भुवनेश्वर

घ) कटक

Show Answer
उत्तर: कटक

प्रश्न: कर्नाटक संगीत का पितामह किसे कहा जाता है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) स्वाति तिरुपाल

ग) पुरन्दर दास

घ) त्यागराज

Show Answer
उत्तर: पुरन्दर दास

प्रश्न: हरित क्रांति का सर्वाधिक निराशाजनक परिणाम किस फसल में देखने को मिला ?

क) सोयाबीन

ख) मक्का

ग) दलहन

घ) तिलहन

Show Answer
उत्तर: दलहन

प्रश्न: पीतल में कौन-सी धातुएँ होती हैं ?

क) निकेल एवं लोहा

ख) तांबा एवं निकेल

ग) तांबा एवं लोहा

घ) तांबा एवं जस्ता

Show Answer
उत्तर: तांबा एवं जस्ता

प्रश्न: व्यवसायिक बैंक का राष्ट्रियकरण कब किया गया ?

क) 1980 में

ख) 1966 में

ग) 1975 में

घ) 1969 में

Show Answer
उत्तर: 1969 में

प्रश्न: यूरोप का सर्वाधिक महत्वपूर्ण बन्दरगाह रॉटरडम किस देश में स्थित है ?

क) फ्रांस

ख) बेल्जियम

ग) नीदरलैंड

घ) जर्मनी

Show Answer
उत्तर: नीदरलैंड

प्रश्न: राज्यसभा का सभापति कौन होता है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) राष्ट्रपति

ग) उपराष्ट्रपति

घ) प्रधानमंत्री

Show Answer
उत्तर: उपराष्ट्रपति

प्रश्न: टीबिया नामक हड्डी किसमें पायी जाती है ?

क) खोपड़ी

ख) मुँह

ग) भुजा

घ) टाँग

Show Answer
उत्तर: टाँग

प्रश्न: ‘किलपोवर प्रोजेक्ट’ किसके द्वारा शुरू किया गया है?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) इसरो

ग) नासा

घ) यूरोपियन स्पेस एजेंसी

Show Answer
उत्तर: नासा

प्रश्न: मनुष्य के मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग है ?

क) अनुमस्तिष्क

ख) मध्य मस्तिष्क

ग) मस्तिष्कांका

घ) प्रमस्तिष्क

Show Answer
उत्तर: प्रमस्तिष्क

प्रश्न: IMAC एक प्रकार का है ?

क) रजिस्टर ख) प्रोसेसर

ग) मशीन

घ) प्रोग्राम

Show Answer
उत्तर: मशीन

प्रश्न: अन्तरिम सरकार में मुस्लिम लीग के सदस्य शामिल थे?

क) 7

ख) 5

ग) 4

घ) 9

Show Answer
उत्तर: 9

प्रश्न: किस प्राकृत प्रदेश में गर्मी की ऋतु में सूर्य कभी अस्त नहीं होता है ?

क) भूमध्यसागरीय प्रदेश

ख) सवाना प्रदेश

ग) टुण्ड्रा प्रदेश

घ) टैगा प्रदेश

Show Answer
उत्तर: टुण्ड्रा प्रदेश

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्रसंघ ने किस वर्ष उपभोक्ता के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए सिद्धांत निर्धारित किए ?

क) 2010

ख) 1990

ग) 1985

घ) 2005

Show Answer
उत्तर: 1985

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन एक अस्थायी कण है ?

क) ये सभी

ख) इलेक्ट्रॉन

ग) न्यूट्रॉन

घ) प्रोटॉन

Show Answer
उत्तर: न्यूट्रॉन

प्रश्न: मेवाड़ से युद्ध तथा चित्तौड़ की संधि किसके शासनकाल की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है ?

क) शाहजहाँ

ख) अकबर

ग) औरंगजेब

घ) जहाँगीर

Show Answer
उत्तर: जहाँगीर

प्रश्न: विश्व में कुल भू-भाग के लगभग कितने भाग पर घासभूमियों का विस्तार पाया जाता है ?

क) 1/5

ख) 1/4

ग) 1/2

घ) 1/6

Show Answer
उत्तर: 1/5

प्रश्न: किस अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में, 1000 शतक पुरे कर लिए है?

क) इंग्लैंड

ख) भारत

ग) श्रीलंका

घ) ऑस्ट्रेलिया

Show Answer
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न: किसी परमाणु के गुण निर्भर करते हैं ?

क) प्रोटॉन की संख्या पर

ख) न्यूट्रॉन की संख्या पर

ग) इलेक्ट्रॉनिक संरचना पर

घ) परमाणु भार पर

Show Answer
उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक संरचना पर

प्रश्न: वह ऋणपत्र जिसके धन वापसी की समय सीमा निश्चित हो उसे कहॉं जाता हैं ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) अशोधनीय ऋणपत्र

ग) शोधनीय ऋणपत्र

घ) परिवर्तनीय ऋणपत्र

Show Answer
उत्तर: शोधनीय ऋणपत्र

प्रश्न: निम्नलिखित में कौन एक यौगिक है ?

क) पारा

ख) ओजोन

ग) अमोनिया

घ) वायु

Show Answer
उत्तर: अमोनिया

प्रश्न: त्रिपुरा संकट की समाधि के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) सरदार पटेल

ग) जवाहरलाल नेहरू

घ) राजेंद्र प्रसाद

Show Answer
उत्तर: राजेंद्र प्रसाद

प्रश्न: ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ किस दिन मनाया जाता है ?

क) 17 जुलाई

ख) 22 अप्रैल

ग) 11 मई

घ) 13 जून

Show Answer
उत्तर: 22 अप्रैल

प्रश्न: भारतीय संविधान को अपनाया गया ?

क) ब्रिटिश संसद द्वारा

ख) भारतीय संसद द्वारा

ग) संविधान सभा द्वारा

घ) गवर्नर जनरल द्वारा

Show Answer
उत्तर: संविधान सभा द्वारा

प्रश्न: निम्नलिखित में कौन एक स्थलरुद्ध देश है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) ताजिकिस्तान

ग) कजाकिस्तान

घ) उज्बेकिस्तान

Show Answer
उत्तर: ताजिकिस्तान

प्रश्न: अग्निगृह किस धर्मावलम्बी का पूजा स्थल है ?

क) पारसी धर्म

ख) यहूदी धर्म

ग) जैन धर्म

घ) बौद्ध धर्म

Show Answer
उत्तर: पारसी धर्म

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी रूपान्तरित चट्टान है ?

क) ग्रेनाइट

ख) चूना पत्थर

ग) नीस

घ) कोयला

Show Answer
उत्तर: नीस

प्रश्न: हाल ही में लुप्त हुआ जन्तु है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) मैमथ ग) ड्रेको

घ) डायनोसॉर

Show Answer
उत्तर: डायनोसॉर

प्रश्न: भारत में दूध उत्पादन में अग्रणी राज्य है ?

क) हरियाणा

ख) उत्तर प्रदेश

ग) मध्य प्रदेश

घ) पंजाब

Show Answer
उत्तर: उत्तर प्रदेश

प्रश्न: विकास की प्रक्रिया में मनुष्य का निकटतम प्राणी है ?

क) बन्दर

ख) गाय

ग) हिरण

घ) बाघ

Show Answer
उत्तर: बन्दर

प्रश्न: माउण्ट आबू का दिलवाड़ा मन्दिर किसको समर्पित है ?

क) भगवन बुद्ध

ख) जैन तीर्थंकर

ग) भगवान विष्णु

घ) भगवान शिव

Show Answer
उत्तर: जैन तीर्थंकर

प्रश्न: सोना कौन-सा संज्ञा है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) समूहवाचक

ग) भाववाचक

घ) द्रव्यवाचक

Show Answer
उत्तर: द्रव्यवाचक

प्रश्न: भारत में वाणिज्यिक ऊर्जा की कितना प्रतिशत पूर्ति कोयले से होती है ?

क) 53 %

ख) 76 %

ग) 50 %

घ) 67 %

Show Answer
उत्तर: 67 %

प्रश्न: बेइंसाफी में प्रयुक्त उपसर्ग है ?

क) बेई

ख) बे

ग) इन

घ) बेइन

Show Answer
उत्तर: बे

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन आयोडीन का सर्वोत्तम स्त्रोत है ?

क) ये सभी

ख) सेम

ग) मूली

घ) शैवाल

Show Answer
उत्तर: शैवाल

प्रश्न: भार के अनुपात में जल में हाइड्रोजन व ऑक्सीजन का अनुपात होता है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) 8:1

ग) 1:8

घ) 1:2

Show Answer
उत्तर: 1:8

प्रश्न: अंडा देने वाला स्तनधारी है ?

क) प्लेटीपस

ख) मेढ़क

ग) चूहा

घ) कंगारू

Show Answer
उत्तर: प्लेटीपस

प्रश्न: नालंदा विश्वविद्यालय किसलिए विश्व प्रसिद्ध था ?

क) रसायन विज्ञानं

ख) तर्कशास्त्र

ग) चिकित्सा विज्ञान

घ) बौद्धधर्म दर्शन

Show Answer
उत्तर: बौद्धधर्म दर्शन

प्रश्न: विक्रमशिला शिक्षा केन्द्र के संस्थापक का नाम है ?

क) नयपाल

ख) नरेन्द्रपाल

ग) देवपाल

घ) धर्मपाल

Show Answer
उत्तर: धर्मपाल

प्रश्न: ‘गरीबी हटाओ’ नारे के साथ किसका नाम जुड़ा है ?

क) इन्दिरा गांधी

ख) जवाहरलाल नेहरू

ग) महात्मा गांधी

घ) मोतीलाल नेहरू

Show Answer
उत्तर: इन्दिरा गांधी

प्रश्न: भारत के संपरीक्षा एवं लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) भारत का नियंत्रक एवं महालेखा

ग) वित्त आयोग

घ) योजना आयोग

Show Answer
उत्तर: भारत का नियंत्रक एवं महालेखा

प्रश्न: पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु तत्व है ?

क) एलुमिनियम

ख) लोहा

ग) सिलिकन

घ) ऑक्सीजन

Show Answer
उत्तर: ऑक्सीजन

प्रश्न: पंजाबी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?

क) इनमें से कोई नहीं

ख) सिन्धी

ग) देवनागरी

घ) गुरुमुखी

Show Answer
उत्तर: गुरुमुखी

प्रश्न: भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग था ?

क) राजपूत काल

ख) गुप्त काल

ग) मौर्य काल

घ) चोल काल

Show Answer
उत्तर: गुप्त काल

General Knowledge Questions and Answers in Hindi PDF Details

Name of The Book : *General Knowledge Questions Answers*
Document Format: PDF
Total Pages: 21
PDF Quality: Normal
PDF Size: 236 KB
Book Credit: SarkariExamHelp

जरूर पढ़ें:

General Knowledge Questions and Answers PDF Download


[better-ads type=”banner” banner=”2707″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads] DOWNLOAD GENERAL KNOWLEDGE QUESTIONS AND ANSWERS PDF

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe Today

FREE STUDY MATERIALS

GK/GS PDF NOTES

SYLLABUS और EXAM PATTERN की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करें।

सरकारी नौकरी, योजना, परीक्षा की जानकारी सबसे पहले पाएं।

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Exclusive content

Latest article

More article