GK/GSNobel Prize - Know All General Information in Hindi | 2019 Nobel...

Nobel Prize – Know All General Information in Hindi | 2019 Nobel Prize Winners List

Nobel Prize – Know All General Information in Hindi | 2019 Nobel Prize Winners List – दोस्तों आज SarkariExamHelp आप सभी छात्रों के समक्ष दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार “Nobel Prize” से जुड़े सभी तथ्यों को आपके सामने प्रस्तुत कर रहे है। जैसा की आप सभी छात्र जानते है की Nobel Prize से संबंधित GK Questions अवश्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा साक्षात्कार (Interview) में पूछे जाते है। आज हम इस लिख के माध्यम से आप सभी छात्रों को नोबेल पुरस्कार से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी दे रहे है, जो आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

[better-ads type=”banner” banner=”2707″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई हस्ती हो जो बड़े से बड़ा पुरस्कार पाने के बाद भी नोबेल पुरस्कार पाने की चाह अपने लिए न रखता हो। इसकी वजह यह है जहा ये पुरस्कार पुरस्कृत व्यक्ति को पूरी दुनिया के नज़रों में महान बनाती है, वही यह पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति को दौलत और शोहरत के साथ-साथ यश भी उसके कदम चूमने लगती है।

"<yoastmark

यह पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति को करीब 4.5 करोड़ रुपये की धनराशि मिलती है। इसके आलावा 23 carat सोने (Gold) 6 cm व्यास वाला 200 ग्राम वजनी पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है. इस पदक पर नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) के जनक अल्फ्रेड नोबेल का चित्र और उनका जन्म मृत्यु वर्ष और दूसरी तरफ यूनानी देवी आईसीस का चित्र ‘Royal Academy of Sciences Stockholm’ तथा पुरस्कार पाने वाले का नाम और वर्ष अंकित रहता है।

अवश्य पढ़ें:

नोबेल पुरस्कार क्या है?

विश्व के सबसे बड़े एवं सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडन  के वैज्ञानिक ‘अल्फ्रेड नोबेल’ 1900 में की थी एवं 1901 यह पुरस्कार दिया जाने लगा। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1940 से 1942 तक किसी भी श्रेणी में यह पुरस्कार नहीं दिया गया।

Nobel Prize
Nobel Prize Source Wikipedia

यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को ही दिए जाते है।

पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में Nobel Prize विजेताओं की घोषणा करते है। लेकिन यह पुरस्कार का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को किया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार में एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगो को पुरस्कार दिया जाता है। अगर एक पुरस्कार के दो विजेता है तो धनराशि दोनों में सामान रूप से बाट दी जाती है। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या अगर तीन है तो चयन समिति के पास ये अधिकार होता है की वह धनराशि तीन बराबर भागों में बाट दे या एक को आधा देदे और बाकी दो को बचा धन बराबर बाट दे।

अल्फ्रेड नोबेल का जीवन

अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 1833 में स्वीडन के शहर Stockholm में हुआ था। 9 वर्ष की उम्र में अपने परिवार के साथ रूस चले गए। अपने जीवनकाल में वे कई देशों में रहें। 1866 में उन्होंने डायनामाइट का अविष्कार किया। इन्होने ने रबर, चमड़ा, कृत्रिम सिल्क जैसे चीजों का भी अविष्कार किया था। अल्फ्रेड नोबेल सिर्फ आविष्कारी ही नहीं थे बल्कि जानेमाने उद्योगपति भी थे। हालाँकि डायनामाइट के अविष्कार के बाद  इसके दुरुपयोग की संभावना के देखते हुए अल्फ्रेड नोबेल अपने अविष्कार से खुश नहीं थे, यही वजह थी इस अविष्कार की बदौलत कमाई आपार धनराशि से ही नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) शुरू करने की घोषना की।

Alfred Nobel
Alfred Nobel Source: Wikipedia

20 से अधिक देशो में अपनी प्रयोगशाला और उद्योग लगाये।विश्व में शांति स्थापित  करने और मानवविकास के लिए उन्होंने ये पुरस्कार स्थापित किया और चुकी वे खुद एक वैज्ञानिक थे इसीलिए विज्ञानं के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार शरू हुआ।

अपने मृत्यु के एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी एक वसीयत लिखी थी। उन्होंने डायनामाइट का अविष्कार किया था इसलिए उन्हें इस बात का हमेशा डर लगा रहता था की इसका प्रयोग युद्ध में अधिक होगा, जिससे निर्दोष लोग मारे जायेंगे। इसलिए दुनियां में शांति बनाये रखने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की। यह उनकी खुद के प्रति श्रद्धांजलि थी।

मरणोपरांत नामांकन नहीं

1974 में यह नियम भी बना दिया गया की इस पुरस्कार को मरणोपरांत नहीं दिया जा सकता। इस पुरस्कार के लिए मरे हुए लोगो का नामांकन नहीं किया जा सकता है। इस वजह से इसकी आलोचना भी होती है की योग्य व्यक्ति कई बार इससे वंचित रह जाते है। अब तक केवल शरुआत में केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है। पहली बार 1931 में एक्सेल कार्लफेलडट को तथा दूसरी बार 1961 में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव डैग हार्मजोल्ड को। कुछ लोगो ने इसे लेने से भी मन कर दिया और कई बार कुछ श्रेणी में दिया भी नहीं गया।

नामांकन एवं चयन प्रक्रिया

अन्य पुरस्कारों की अपेक्षा इस पुरस्कार की चयन प्रक्रिया थोड़ी लम्बी है। क्योंकी यह दुनियाभर में सबसे जायदा प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो की व्यक्ति की प्रतिभा के अनुसार उसको दिया जाता है। इसके लिए  30 हजार लोगो को आवेदकों के नाम एवं उनकी उपलब्धिओं का विवरण भेजा जाता है एवं निम्न लोगो से पूछा जाता है-

  1. National Assembly, State Government के सदस्य एवं अंतराष्ट्रीय न्यायलयों सदस्यों से
  2. समाज विज्ञान, इतिहास, दर्शनशास्त्र, विधि एवं थिओलॉजी के प्रोफेसर से
  3. शांति शोध संस्थान और विदेश नीति संस्थान के Professor से
  4. नर्वीयन नोबेल समिति के कार्यकारी एवं भूतपूर्व सदस्य से
  5. नर्वीयन नोबेल समिति द्वारा नियुक्त पुराने सलाहकार से

जिस वर्ष पुरस्कार देना होता है उसी वर्ष 31 January तक नामांकन हर हालत में भेजना होता है। स्वयं द्वारा किया गया नामांकन अस्वीकार किया जाता है। केवल जीवित व्यक्ति ही इसके उम्मीदवार हो सकते है। नामांकन को कभी भी सार्वजनकि नहीं किया जाता, इसे पांच वर्ष के लिए सील कर दिया जाता है। इसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होती है. विशेषज्ञ की रिपोर्ट के बाद सम्मति रिपोर्ट तैयार करती है तथा उसे संस्थान के पास भेजती है।

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) किस किस क्षेत्र में दिया जाता है?

ये पुरस्कार केवल 6 क्षेत्रो में ही दिए जाते है।

  1. रसायन के क्षेत्र में (क्योकि अल्फ्रेड नोबेल स्वयं एक प्रसिद्ध Chemical Engieener थे)
  2. भौतिक के क्षेत्र में
  3. चिकित्सा के क्षेत्र में (उनकी विरासत और रूचि के कारण क्योकि उनके पूर्वज ओलोफ रूडबेक ने मानव लसिका तंत्र की खोज की थी)
  4. साहित्य के क्षेत्र में (Alfred Nobel साहित्य में रूचि था)
  5. शांति के क्षेत्र में ( डायनामाइट का अविष्कार किया था, इस विध्वंशात्मक खोज की क्षतिपूर्ति है।)
  6. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में
[better-ads type=”banner” banner=”2707″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

वैसे पुरस्कारों को प्रारम्भ करते समय गणित के लिए भी सुक्षाव आया था लेकिन Alfred Nobel ने यह कहकर अस्वीकार कर दिया था की इन पुरस्कारों को उसी क्षेत्र में दिया जाये, जिसमे व्यावहारिक रूप से मानव का कल्याण होता है।

2019

भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता | Indian Nobel Prize Winners List

रवीन्द्रनाथ टैगोर प्रथम भारतीय ही नहीं बल्कि एशिया के भी प्रथम व्यक्ति है जिन्हे ये पुरस्कार मिला। उन्हें ये पुरस्कार 1913  में उनके कृति गीतांजली के लिए साहित्य के क्षेत्र में मिला।

  1. रवीन्द्रनाथ टैगोर (साहित्य के क्षेत्र में) (1913)
  2. चंद्रशेखर वेंकटरमण ( विज्ञानं) (1930 )
  3. मदर टैरेसा (शांति) (1979 )
  4. अमर्त्य सेन (अर्थशास्त्र) (1998 )
  5. कैलाश सत्यार्थी (शांति) (2014)

भारतीय मूल के व्यक्ति

  • हरगोबिन्द खुराना 1968 (चिकित्सा)
  • सुब्रह्मण्यन चन्द्रशेखर 1983 (भौतिकी)
  • वेंकटरामन रामकृष्णन 2009 (रसायन विज्ञान)

भारत में जन्मे 

  • रोनाल्ड रास

दो बार नोबेल पुरस्कार विजेता

अब तक चार व्यक्तियों ने दो बार नोबेल बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया है, उनके नाम निम्न है:-

  1. मैडम क्यूरी (Physics 1903 और Chemistry 1911)
  2. जॉन बारडीन (Physics 1956  और Physics 1972)
  3. फ्रैंडरिक सेंगर (Chemistry 1958 और Chemistry 1980)
  4. लीनस पालिंग (Chemistry 1954 और शांति 1962)

Nobel Prize GK Question Answer in Hindi

प्रश्न(Q). नोबेल पुरस्कार की स्थापना 1901 में किसने किया था?

उत्तर. अलफ्रेड बर्नहार्ड नोबेल ने किया था।


प्रश्न(Q). नोबेल पुरस्कार को किन क्षेत्रों में दिया जाता है?

उत्तर. विज्ञान ,साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।


प्रश्न(Q). सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पुरुष?

उत्तर. लॉरेंस ब्रैग(25वर्ष)


प्रश्न(Q). सबसे अधिक उम्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति?

उत्तर. लियोनिद हरक्विज(90वर्ष) जिन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया है।


प्रश्न(Q). सबसे कम उम्र में महिला में नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर. मलाला यूसुफजई(17 वर्ष)

Nobel Prize 2019 Winners List in Hindi

S.No Name Field
1 Abi Ahmed Ali (Prime Minister of Ethiopia) Peace Prize
2. William G. Kaelin Medicine
3. Gregg L. Semenza Medicine
4. Sir Peter J. Ratcliffe Medicine
5. James Peebles Physics
6. Michel Mayor Physics
7. Didier Queloz Physics
8. John B Goodenough Chemistry
9. Stanley Whittingham Chemistry
10. Akira Yoshino Chemistry
11. Olga Tokarczuk Literature
12. Peter Handke Literature
13. Abhijit Banerjee Economics
14. Esther Duflo Economics
15. Michael Kremer Economics

 

Nobel Prize 2018 Winners List

S.No Name Field
1 James P. Alison Physiology
2. Gerard Mourou Physics
3. William Nordhaus Economics Sciences
4. Paul Romer Economic Sciences
5. Arthur Ashkin Physics
6. Denis Mukengere Peace Prize
7. George Smith Chemistry
8. Frances Arnold Chemistry
9. Donna Strickland Physics
10. Tasuju Honjo Physiology Medicine
11. Gregory Winter Chemistry
12. Nadia Murad Peace Prize

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe Today

FREE STUDY MATERIALS

GK/GS PDF NOTES

SYLLABUS और EXAM PATTERN की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करें।

सरकारी नौकरी, योजना, परीक्षा की जानकारी सबसे पहले पाएं।

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Exclusive content

Latest article

More article