Latest NewsKBC 2020 Registration - कौन बनेगा करोड़पति की पूरी जानकारी | कैसे करें KBC की तैयारी?

KBC 2020 Registration – कौन बनेगा करोड़पति की पूरी जानकारी | कैसे करें KBC की तैयारी?

KBC 2020 Registration – वर्षों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला टीवी की दुनिया का लोकप्रिय Show कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega crorepati) एक बार फिर वापस आ रहा है। यह इस लोकप्रिय शो का 12वां सीजन होगा। 12वें सीजन की शुरूआत 9 मई, 2020 से हो चुकी है। फिलहाल KBC Registration की प्रक्रिया चल रही है।  एक बार फिर से इस साल भी Show की होस्टिंग महानायक अमिताभ बच्चन ही करते नजर आएंगे।

कौन बनेगा करोड़पति कितना कामयाब शो है, यह बताने की जरूरत नहीं है। तो चलिए आज आपको केबीसी की शुरुआत से लेकर अब तक की कहानी बताते हैं। साथ ही KBC 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं? वह भी बताएंगे।

[better-ads type=”banner” banner=”2707″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

अवश्य पढ़ें:

कौन बनेगा करोड़पति कब शुरू हुआ?

KBC 2020 Registration
KBC 2020 Registration – कौन बनेगा करोड़पति की पूरी जानकारी | कैसे करें KBC की तैयारी?

टीवी की दुनिया में कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत 2001 में हुई थी। पहले सीजन का पहला एपिसोड 3 जुलाई 2000 को प्रसारित हुआ था। आज हम सभी कौन बनेगा करोड़पति को Sony Tv पर देखते हैं। लेकिन आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि पहले तीन सीजन Kaun Banega Crorepati स्टार प्लस पर आया था। उस समय भी पहले 2 सीज़न Show की होस्टिंग अमिताभ बच्चन ने ही की थी।

सबसे पहले सीजन में अधिकतम इनामी राशि एक करोड़ थी। पहले ही सीजन 3 प्रतियोगियों ने प्रोग्राम की अधिकतम राशि यानी जैक पॉट मतलब की एक करोड़ रुपए जीते थे।

सबसे पहले हर्षवर्धन नवाथे नाम के व्यक्ति ने सभी 15 सवालों के सही जवाब देते हुए एक करोड़ की इनामी राशि जीती थी। इनके अलावा 2 मई 2001 को विजय पॉल और अरुंधती ने मिलकर एक करोड़ रुपए तथा 14 मई 2001 को रवि सैनी ने सभी 15 सवालों के सही जवाब देते हुए एक करोड़ रुपए जीते थे। दर्शकों ने भी पहले सीजन को काफी पसंद किया था।

Kaun Banega CrorePati (2000 -2020)

पहले सीजन में मिली सफलता के बावजूद किन्हीं कारणों से KBC को बंद कर दिया गया और दर्शकों को अगले सीजन के लिए 2005 तक का इंतजार करना पड़ा। केबीसी का दूसरा सीजन 5 अगस्त 2005 को शुरू हुआ था। इस साल अधिकतम इनामी राशि बढ़ाकर 2 करोड़ कर दी गई थी। हालांकि यह साल KBC के लिए अच्छा नहीं बीता KBC 2005 के लिए कुल 85 एपिसोड आने थे। लेकिन 61 Episode के शूटिंग के बाद ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन बुरी तरीके से बीमार पड़ गए। इसके बाद स्टार प्लस ने इस शो को 61 एपिसोड के बाद ही खत्म कर दिया था।

2005 में अमिताभ बच्चन के बीमार पड़ जाने के कारण शो को बीच में ही खत्म करना पड़ा था। हालांकि तब अमिताभ बच्चन ने बाद में कहा था कि वह स्वस्थ होकर जल्द ही इस प्रोग्राम से जुड़ेंगे लेकिन दुर्भाग्यवश वह समय पर स्वस्थ नहीं हो पाए। इसके बाद तीसरे सीजन के लिए शाहरुख खान को KBC Show का होस्ट बनाया गया। तब सीजन की शुरुआत 22 जनवरी 2007 को हुई थी। लेकिन अमिताभ बच्चन के बिना आने वाले इस शो को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।

Amitabh Bachchan KBC 2020 Host करेंगे

इस लिए 2007 के बाद Kaun Banega Crorepati (KBC) के चौथे सीजन के लिए दर्शकों को 2010 तक का इंतजार करना पड़ा। 2010 में कार्यक्रम बिल्कुल नए रंग रूप में वापस आया। इस साल एक बार फिर से कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन की वापसी हुई। चौथा सीजन 11 अक्टूबर 2010 को अमिताभ बच्चन के 68 वें जन्मदिन के दिन शुरू हुआ था। इस साल अधिकतम इनामी राशि भी एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ कर दी गई थी। यह सीजन बेहद कामयाब रहा। देखते ही देखते KBC साल दर साल सफलता की नई गाथाएं लिखता चला गया। आज केबीसी की लोकप्रियता इस कदर है कि दर्शकों को हर साल बेसब्री से कौन बनेगा करोड़पति का इंतजार रहता है।

दर्शकों से मिले बेपनाह प्यार का नतीजा ही है कि केबीसी सफलतापूर्वक अपने 11 सीजन पूरे कर चुका है। इस दौरान कुल 852 एपिसोड आ चुके हैं। प्रत्येक एपिसोड 90 मिनट का होता है। समय के साथ प्रोग्राम का अंदाज भी काफी बदला है जिसे दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया है।

KBC 2020 Registration Process (Season 12)

दर्शकों को एक बार फिर से अपना दीवाना बनाने के लिए KBC अपने 12वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। KBC 12 की शुरुआत 9 मई से रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू हो चुकी है। KBC Registration Process के तहत 9 मई से हर रोज रात 9:00 बजे एक सवाल पूछा जा रहा है। ये सवाल 22 मई तक पूछे जाएंगे। उसके बाद दर्शकों द्वारा दिए गए उत्तर के आधार पर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति को पसंद करते हैं और इसमें भाग लेना चाहते हैं तो Registration के द्वारा आप इसमें भाग ले सकते हैं।

[better-ads type=”banner” banner=”2707″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

KBC 2020 Registration के लिए 2 तरीका है। एक आप सोनी टीवी के आधिकारिक एप Sony liv App के माध्यम से खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा आप SMS के द्वारा भी Registration कर सकते हैं।

  • Sony liv App के माध्यम से Registration करने का तरीका यह है
  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में सोनी लिव एप install करें।
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद ऐप ओपन करें और केबीसी लिंक पर जाएं।
  • वहां आपको रोजाना पूछे जाने वाले सवाल दिखाई देंगे। पूछे गए सवाल का जवाब दें।
  • उसके बाद आपके सामने एक Form खुल कर आएगा।
  • उस Form में मांगी गई सारी जानकारी देकर सब्मिट कर दें। Form सब्मिट होते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

KBC 2020 Season 12 की तैयारी कैसे करे?

जो भी उम्मीदवार कौन बनेगा करोड़पति (KBC) 2020 में भाग लेने को को इच्छुक है तो उन्हें अपना सामान्य ज्ञान की जानकारी अवश्य बढ़ा लेना चाहिए। KBC में अक्सर Current Affairs और General Knowledge से प्रश्न अवश्य पूछे जात्ते है. नीचे हमने विषयों की लिस्ट बना दी है, आप इस विषय की तैयारी करके आप kaun Banega CrorePati  Season 12 2020 के winner (विजेता) बन सकते है.


दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

More Articles