Latest NewsInternational Women's Day अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? रोचक जानकारी

International Women’s Day अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? रोचक जानकारी

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day मनाया जाता है। इससे संबंधित रोचक जानकारी हम आप आपके समक्ष प्रस्तुत करने जा रहे हैं। ‌कई प्रतियोगी परीक्षा में और निबंध में इसका उपयोग आप कर सकते हैं। जनरल नॉलेज के लिए भी यह यह लेख बहुत उपयोगी है।

Women’s Day 2024

International Women's Day 2024

हर साल की तरह 8 मार्च 2024 को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल खास थीम पर ही महिला दिवस मनाया जाता है लेकिन इससे पहले हम आपको बता दें कि महिला दिवस मनाने के पीछे का इतिहास क्या है? तो अगले हेडिंग में आप जानेंगे कि वूमेंस डे का इतिहास क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से मनाने के पीछे महिलाओं का संघर्ष है। आपको बता दे कि न्यूयॉर्क में महिलाओं की एक बड़ी रैली सन 1908 में आयोजित हुई थी। ‌

लगभग 12000 से 15000 महिलाएं इस रैली में भाग लिया था। आपको बता दें कि महिलाओं ने इस रैली में अपनी मांग रखी कि उनके नौकरी के कुछ घंटे काम किया जाए। ‌ इसके साथ ही अपने अधिकार की मांग करते हुए उन्होंने यह भी डिमांड की कि उनके काम के अनुसार उन्हें सम्मानजनक सैलरी दी जाए। पहले महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था, इस अधिकार को पाने के लिए उन्होंने वोटिंग राइट्स की डिमांड भी की। यह आंदोलन इतना जबरदस्त था कि इसका प्रभाव 1 साल बाद पड़ा और अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने पहले नेशनल वुमन डे की घोषणा की थी।

पहला वूमेंस डे जर्मनी में मनाया गया

बाद में साल 1911 में डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, जर्मनी में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया8 मार्च 1975 को संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता दी। यानी पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से मनाया जाता है

महिला दिवस मनाने का उद्देश्य

अब आपको बता दे की महिला दिवस मनाने का खास उद्देश्य यह है कि महिलाओं को बराबरी का हक मिलना। ‌ पुरुषों के बराबर उनके भी अधिकार है जिसकी अनदेखी की गई है इसलिए महिला दिवस महिलाओं के अधिकार के प्रति जागरूक करने और उन्हें अधिकार प्रदान करने के लिए मनाया जाता है।

महिला दिवस के अवसर पर महिलाए एकजुट होकर समाज में अपनी भागीदारी के लिए आगे आता है। कहीं भी महिलाओं के प्रति अत्याचार और शोषण होने पर इसको गंभीरता से लिया जाता है। देश के कानून के हिसाब से महिलाओं को संरक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय संस्थान भी महिलाओं के संरक्षण और हित के लिए काम करती है। ‌

हर क्षेत्र में महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए महिला दिवस लोगों को जागरुक भी करती है।

8 मार्च महिला दिवस 2024 की थीम

हर साल महिला दिवस से एक थीम पर मनाई जाती है 2024 में महिला दिवस की थीम है।  Inspire Inclusion (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) थीम के साथ मनाया जा रहा है

आपको यह जानने की भी उत्सुकता होगी की सन 2023 में महिला दिवस की थीम क्या रखी गई थी तो बता दे कि embrace equity यानी कि लैंगिक समानता पर ध्यान देना

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया था
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उसे सम्मेलन में  17 देशों से आई 100 महिलाएं सम्मिलित हुई थी। ‌ सभी ने एक स्वर से और  क्लारा के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के सुझाव को माना। प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सन 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में मनाया गया‌।
शताब्दी समारोह यानी 100 साल बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सन 2011 में बड़ी धूमधाम से मनाया गया था। ‌ तकनीकी रूप से देखें तो इस बार 8 मार्च 2024 को 113वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।

General FAQs

महिला दिवस से मनाने के पीछे कारण क्या है?

New Yark की सड़कों पर कामकाजी महिलाओं ने 8 मार्च सन 1908 में एक आंदोलन किया था, जिसमें कुल 15000 महिलाएं शामिल हुई थी। सम्मानजनक वेतन और काम के घंटे को कम करने की डिमांड रखी थी। इस आंदोलन का प्रभाव पड़ा और उसके बाद महिलाओं की इस एकजुट को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया गया।

international women’s Day आधिकारिक रूप से कब मनाया जाता है और इसकी घोषणा किसने की?

इंटरनेशनल वुमन डे की आधिकारिक घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च 1975 को दी। जबकि आपको बता दें कि 8 मार्च 1908 को निवार के सड़कों पर महिलाओं ने रैली की थी उसके 3 साल बाद यानी की  1911 में डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, जर्मनी में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद किसने रखी?

क्लारा ज़ेटकिन ने साल 1910 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी। क्लारा एक वामपंथी लीडर थी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया था। आपको बता दे उन्होने 1910 में यह  सुझाव

1911 में न्यूयॉर्क में हुई रैली में कौन सी तीन डिमांड महिलाओं ने रखी थी?

न्यूयॉर्क के सड़कों पर 1911 में एक बड़ी रैली का आयोजन महिलाओं द्वारा किया गया इस आयोजन में तीन मांग रखी गई थी। महिलाओं को उचित वेतनमिले। उनके काम के घंटे को काम कियाजाए। इसके साथ ही वोटिंग के अपने अधिकार के लिए भी मांग की थी।

आर्टिकल सारांश

अब आपको बता दे कि महिला दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य यही है कि दुनिया भर की महिलाओं को एकजुट करना और उनके साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आधिकारिक रूप से 1975 को 8 मार्च के दिन मनाया गया। लेकिन इसकी शुरुआत सन 1911 में न्यूयॉर्क के सड़कों पर महिला द्वारा निकाली गई रैली से शुरू हो गया। ‌ लेकिन आपको बता दे कि सन 1910 में क्लारा ज़ेटकिन ने साल 1910 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखीसन 2011 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से की शताब्दी वर्ष मनाया गया। जबकि 2024 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का 113 वां आयोजन सेलिब्रेट किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामना। ‌


You can also connect with us on FacebookTwitter or Instagram for daily updates.


इसे भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe Today

FREE STUDY MATERIALS

GK/GS PDF NOTES

SYLLABUS और EXAM PATTERN की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करें।

सरकारी नौकरी, योजना, परीक्षा की जानकारी सबसे पहले पाएं।

Get unlimited access to our EXCLUSIVE Content and our archive of subscriber stories.

Exclusive content

Latest article

More article