Assam Rifles Bharti 2022 – असम राइफल्स में 1380 पद पर भर्ती |आज है आखिरी तारीख | जल्द करें आवेदन

Assam Rifles Recruitment 2022 – असम राइफल्स द्वारा कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों पर आवेदन करने हेतु आज आखिरी तारीख है। ऐसे उम्मीदवार जो अभी तक इस पद हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे जल्द से जल्द इन पदों के लिए अपना आवेदन करें। आज रात 12:00 बजे तक विंडो ओपन रहेगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 6 जून 2022 से ही शुरू हो गई थी। असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2022 रैली का आयोजन 1 सितंबर 2022 को किया जाएगा।

असम राइफल्स में 1380 पदों पर आवेदन करने हेतु आज 20 जुलाई 2022 आखिरी तारीख है। दसवीं पास अभ्यर्थी जल्द करें अपना आवेदन।

कुल 1380 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्निकल और ट्रीटमेंट के कुल 1380 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन अभ्यार्थियों में से 1380 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें हवलदार राइफल, वारंट ऑफिसर, नायब सूबेदार के अलावा पुल और सड़क के लिए 17 पद, क्लर्क हेतु 287 पद, धार्मिक शिक्षक के 9 पद, रेडियो ऑपरेटर और लाइन के 729 पद, रेडियो मैकेनिक हेतु 72 पद, अस्पताल के 48 पद, प्रयोगशाला सहायक हेतु 13 पद, नरसिंह सहयोग हेतु 100 पद, पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक हेतु 10 पद, पैरामेडिकल के 15 पद, और धोबी के 80 पद रिक्त हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तारीख – 13 अप्रैल2022
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 6 जून 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख – 20 जुलाई 2022

शैक्षणिक योग्यता – आवेदक 10 वीं पास होना अनिवार्य है तथा कुछ पदों हेतु स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा तथा चिकित्सा के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी हेतु उम्मीदवार नोटिफिकेशन को अवश्य चेक करें। प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

आधिकारिक वेबसाइट – assamrifles.gov.in

आयु सीमा

सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि कुछ पदों के लिए 18 से 25 वर्ष है। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में भी कुछ छूट प्रदान की गई है।

उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले नीचे दी जा रही नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर भर्ती से संबंधित सभी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफिशल नोटिफिकेशन के माध्यम से अवश्य चेक कर ले।


आप हमसे Facebook Page , Twitter or Instagram से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.


इसे भी पढ़ें:-

Sarkari Exam Help 2024 को 5 स्टार दे
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment